Showing posts with label goldline security systems. Show all posts
Showing posts with label goldline security systems. Show all posts

Monday, 29 January 2018

केवल फैशन नहीं है बल्कि बदलती हुयी जरुरत भी है Biometric Door Access Control System



आजकल दरवाजो पर हैरिसन के ताले लटके हुए नहीं दिखाई देते ! इसका कारण केवल फैशन नहीं है बल्कि बदलती हुयी जरुरत भी है! मान लीजिये एकदम चकमक दिखने वाला शीशे का दरवाजा है तो उस पर वो कुंडा कैसे लगाओगे और सोचो कैसा दिखेगा वो उस दरवाजे पर! फिर ताला लगा दिया मानलो लेकिन दिन में पता नहीं कितनी बार आना जाना पड़ रहा है उस द्वार से तो क्या हर बार ताला लगाओ-खोलो? 

अब बात करते है जो आजकल इलेक्ट्रो मैगनेटिक लॉक के बारे में! ये आधुनिक ताला है जो सामने दरवाजे पर लटकता हुआ नहीं दिखाई देता! इसको खोलने के लिए किसी चाबी की जरुरत नहीं, कोई कार्ड या फिंगरप्रिंट इसकी चाबी बनाई जा सकती है! इसे बायोमैट्रिक लॉक भी कहते है! Biometric Door Access Control System इसे कहते है! नीचे फोटो में एक अनुमानित डोर लॉक में क्या होता है कम से कम वो दिखाया गया है!




एक बायोमेट्रिक मशीन है एक इलेक्ट्रो मैगनेटिक लॉक है एक पॉवर सप्लाई है!फिंगर या कार्ड पंच कर के या तो पासवर्ड दाल कर आप लॉक खोल सकते हो, और लॉक कुछ समय के लिए खुलेगा, थोड़ी देर बाद लॉक अपने आप फिर लॉक्ड हो जाएगा अपनेआप ही! बार बार लगाने की जरुरत नहीं, जितना समय हम निश्चित कर दे उतने समय बाद अपने आप लॉक लग जाएगा!अब बाहर से तो आप लॉक खोल कर अंदर चले गए, लेकिन अंदर से बाहर कैसे? इसके लिए अंदर एक बटन लगाया जाता है  लॉक थोड़ी देर के लिए खुल जाएगा, और थोड़ी देर बाद पुनः बंद हो जाएगा!

अब ये लॉक सामने नहीं लटकता तो कहा होता है, एक शीशे के दरवाजे पर कहा लगेगा ये सब अगली पोस्ट में विस्तार से बताएँगे आज इतना ही ! इसको लेकर आपकी  जिज्ञासा या सुझाव जो भी हो बताना!

अधिक जानकारी के लिए आप यहाँ देख सकते है! 

Tuesday, 7 November 2017

आधार !भारत सरकार का भ्रष्टाचार को निराधार करने का हथियार !!

देश के प्रधानमन्त्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने देश वयवस्था दी है आधार को हर एक सरकारी योजना से जोड़ने का विकल्प देकर! अब हर योजना में जो बीच के दलाल किसी के भी नाम से भी पैसे खा जाते थे अब वो बात बहुत  दूर की कौड़ी हो गयी! अब हर नागरिक का आधार बन गया है जो उसके बैंक खाते के साथ जुड़ भी गया है, और जो रह गए है उनको जोड़ने का काम भी बहुत तेजी से देश भर में चल रहा है! इसके लिए न केवल सरकारी तंत्र काम कर रहा है बल्कि निजी स्तर भी ये काम किया जा रहा है!अब हर व्यक्ति को सरकारी आर्थिक भुगतान सीधे उसके खाते में किया जा रहा है!वो खाता जो उसके आधार से जुड़ा हुआ है!इस से बिचोलियो के लिए कोई अवसर नहीं रहा है!
इसके लिए जो तकनिकी यंत्र उपयोग में लाए जा रहे है वो बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाते है!

हमारी आज की पोस्ट इसी विषय पर केंद्रित रहेगी! जो यंत्र इसमें उपयोग होते है वो किस लिए उपयोग करने है  जानना बहुत जरुरी है क्योकि इसी के आधार पर हम सही यंत्र का चुनाव कर पाएंगे! पहले तो हमें आधार बनाना होता है! फिर आधार के साथ व्यक्ति की जानकारी जोड़नी होती है! एक सरकारी योजनाओ में आधार के आधार पर वयक्ति को जोड़ना होता है!

आधार बनाने के लिए जो यंत्र प्रयोग होते है उनके पुरे समूह को, सैट को आधार किट( aadhar kit ) कहते है!जैसा की आगे चित्र में दिखाया गया है!
इस पुरे जो सैट में जो होता है वो निम्नलिखित है!
1 फिंगर प्रिंट स्कैनर
2 एक आइरिस स्कैनर
3 एक वेब कैम
4 पहचान पत्र प्रिन्टर
बाजार में ये एक लाख अठारह हजार नौ सौ (1,18,900 ) तक में उपलब्ध है! इसे और कम किफायती दामों पर प्राप्त करने के लिए आप हमसे भी सम्पर्क कर सकते है!

आज अभी इतना ही  में  जानकारी जोड़ने वाले यंत्रो पर चर्चा होगी! इस विषय पार आपकी जो भी जिज्ञासा हो, कोई भी प्र्शन हो आप यहाँ कमेंट कर सकते है, हमें सीधे सम्पर्क  कर सकते है!

आधार !भारत सरकार का भ्रष्टाचार को निराधार करने का हथियार

Goldline Security Systems
Hardeep Singh
8708734212 

Wednesday, 11 October 2017

निगरानी और सुरक्षा जरुरत है या मज़बूरी!

आजकल सुरक्षा का मुद्दा सबसे ज्यादा ज्वलंत मुद्दा है! ये ब्लॉग सुरक्षा से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए बनाया गया है! सुरक्षा उपकरण से लेकर हर तरह के सुरक्षा समाधान पर यहाँ चर्चा होगी, पाठको से उनकी जरुरत, उनके सुझाव की अपेक्षा रहेगी!आपकी हर प्रतिक्रिया हमारा मार्गदर्शन करेगी!

आज बस यही सवाल है कि निगरानी और सुरक्षा जरुरत है या मज़बूरी!

आधार की नयी गाइडलाइनके हिसाब से अब नया मॉडल IriShield MK 2120UL iris scanner हुआ जरुरी!

आधार की नयी गाइडलाइनके हिसाब से अब आईरिस स्कैनर जरुरी हो गया है किसी  भी अपडेट के लिए! आईरिस स्कैनर में भी पहले एक मॉडल आता आईरिस MK21...

Search This Blog

www.hamarivani.com